जब घर में खड़ी स्कॉर्पियो के पहिये के नीचे दबकर 14 माह के बच्चे की हो गई मौत, हादसा बेहद दर्दनाक

अतरौली के पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव कलियानपुर भागीरथपुर में घर के अंदर से स्कॉर्पियो को निकालने के दौरान पीछे के पहिये के नीचे आए बच्चे की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। पीडि़त परिजनों ने गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर दी। पुलिस भी पहुंच गई, मगर दोनों पक्षों में समझौता होने से लौट गई।
ऐसे हुआ हादसा
गांव कलियानपुर भागीरथपुर निवासी सुरेंद्र कुमार किसान हैं। उनके एक बेटी सृष्टि व 14 माह का बेटा दीपांशु था। दीपांशु घर के पास ही खेल रहा था। परिवार का ही युवक घर के अंदर खड़ी स्कॉर्पियो को बाहर निकाल रहा था तभी दीपांशु पर पीछे का पहिया चढ़ गया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
पति ने दिया तीन तलाक, उसके तुरंत बाद ससुर-जेठ ने रात भर महिला से किया रेप
कार में की तोडफ़ोड़
गुस्से में परिवार के लोगों ने कार में तोडफ़ोड़ कर दी। सूचना मिलने पर तमाम रिश्तेदार गांव पहुंच गए। गांव पहुंचे रिश्तेदारों ने चालक से मारपीट कर गुस्से का इजहार किया। जानकारी मिलने पर गांव में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मामले को शांत कराने के लिए दोनों पक्षों की बातचीत कराई। सहमति होने पर मामला शांत हो गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद तहरीर वापस ले ली गई है।





