अभी-अभी: राहुल-अखिलेश ने प्रेस कांफ्रेंस में गठबंधन को लेकर कही ये बड़ी बात

लखनऊ में राहुल गांधी और अखलेश यादव साथ साथ प्रस कांफ्रेंस कर रहे हैं। कांफ्रेंस शुरू होने से पहले गाना बजाया गया है।आज दोनों ही नेताओं ने गर्मजोशी के साथ मुलाकात की है। साथ ही दोनों नेता आज लखनऊ में रोड शो करेंगे। बता दें कि दोनों ही पार्टियों के गंठबंधन से पहले एक दूसरे के घूर विरोधी रहे हैं। पहले कांग्रेस ने अखिलेश सरकार के खिलाफ 27 साल यूपी बेहाल के नारे के साथ पूरे प्रदेश में यात्रा की थी। लेकिन अब वही दोनों नेता एक साथ एक मंच पर नजर आ रहे हैं। 

अभी-अभी: पीएम मोदी ने कलाम साहब को लेकर किया ये बड़ा खुलासा

यूपी के को साथ पसंद है, इस नारे के साथ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस उत्तर प्रदेश के चुनावी दंगल में उतर चुकी है। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने पंजाब के अपने दौरे को छोड़कर यूपी का रुख किया है। राहुल को 29 जनवरी को पंजाब के लांबी में एक चुनावी रैली को संबोधित करना था, लेकिन अब वह लखनऊ कूच कर गए हैं।
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस यूपी के चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरना चाहती है और कहीं ना कहीं 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले 2017 विधानसभा चुनाव को एक सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है।
अखिलेश ने नोटबंदी पर बोलते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला है। अखिलेश ने कहा कि हम दोनों मिलकर यूपी को खुशहाल बनाएंगे। क्योंकि दोनों मिलकर तेजी से विकास करेंगे। वहीं राहुल ने कहा कि हमारा गठबंधन गंगा यमुना की तरह हैं। वहीं अखिलेश ने कहा कि हमारी उम्र में ज्यादा फर्क नहीं है इसलिए हम दोनों मिलकर प्रदेश के लिए नई इबारत लिखेंगे।
Back to top button