WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर पर बदल गया ये ज़रूरी फीचर…

वॉट्सऐप (WhatsApp) में अपडेट के साथ नए-नए फीचर्स रोलआउट होते हैं. अब इसके एक और अपडेट को लेकर खबर आई है. दरअसल वॉट्सऐप ने अपने कैमरा आइकन के डिज़ाइन में बदलाव किया है. WABetaInfo की दी गई जानकारी के मुताबिक वॉट्सऐप में फोटो क्लिक करने वाले कैमरा आइकन का डिज़ाइन बदल गया है.

WAबीटाइन्फो ने फोटो भी शेयर की है, जिसमें देखा जा सकता है कि पहले और अब में कितना फर्क है.
फिलहाल ये बदलाव फिलहाल वॉट्सऐप के बीटा वर्जन 2.19.345 में देखा जा सकता है. WABetaInfo ने इसको लेकर पहले भी जानकारी दी थी. उस समय फोटो शेयर कर उस वॉट्सऐप में मौजूद उस कैमरा आईकन को दिखाया गया था, जिसे यूज़र चैट में ही फोटो क्लिक करने के लिए इस्तेमाल करते हैं.





