CAT 2019 आज है परीक्षा, कई लाख उम्मीदवार हो रहे हैं शामिल

कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2019 की परीक्षा का आयोजन आज हो रहा है. ये परीक्षा भारत के 156 शहरों में फैले 376 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है जिसमें 2.44 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. एमबीए प्रवेश परीक्षा एक तीन घंटे की लंबी परीक्षा है जिसे तीन खंडों में विभाजित किया गया है:

जो उम्मीदवार परीक्षा देने जा रहे हैं. अगर किसी वजह से वह एडमिट कार्ड डाउनलोड करना भूल गए हैं तो वह आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in से एडमिट डाउनलोड कर सकते हैं.
– प्रत्येक सेक्शन में प्रश्नों के उत्तर देने के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय मिलेगा. वहीं एक समय में एक ही सेक्शन को हल करने की अनुमति परीक्षार्थियों को दी जाएगी. इस दौरान दूसरे सेक्शन में जाने की अनुमति नहीं होगी. वहीं एक सेक्शन में प्रश्नों का उत्तर देते हुए एक से दूसरे सेक्शन में जाने की अनुमति नहीं होगी.
परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान कैलकुलेटर के उपयोग की अनुमति होगी.
– आपको बता दें, जो भी उम्मीदवार कैट परीक्षा में पास होते हैं वह मैनेजमेंट कोर्स में शामिल होने के योग्य होंगे. उन्हें IIM और देश भर के अन्य मैनेजमेंट कॉलेज में PGDM, PGPEM, EPGP, PGPBM और PGPEX कोर्सेज में एडमिशन मिल सकता है.





