भाजपा कार्यालय पहुंचे देवेंद्र फडणवीस ने कहा- मोदी है तो मुमकिन है….

महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सीएम पद की शपथ ग्रहण करने के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे. उन्होंने पीएम मोदी और प्रदेश भाजपा इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल का आभार जताया. फडणवीस ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा मोदीजी है तो मुमकिन है. फडणवीस ने यह भी दोहराया कि वह अजित पवार के समर्थन से महाराष्ट्र में मजूबत सरकार का गठन करने जा रहे हैं. फडणवीस ने प्रदेश में स्थायी सरकार का वादा भी किया.

इससे पहले, महाराष्ट्र में शनिवार सुबह सबको चौंकाते हुए भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने सीएम और एनसीपी के बागी नेता अजीत पवार ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ग्रहण की. लगभग साढ़े आठ घंटे में बाजी शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी से हाथों से फिसल कर भाजपा के हाथ में आ गई. शुक्रवार रात तक़रीबन 11.45 बजे अजीत पवार-भाजपा में डील हुई. लगभग 11.55 बजे फडणवीस ने पार्टी से चर्चा की और शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के दावा करने से पहले शपथ ग्रहण करने की अपील की.

शरद पवार के इस बयान से चढ़ा सियासी पारा, कहा- सरकार तो..

एनसीपी नेता और अब उपमुख्यमंत्री अजित पवार फिलहाल अपने समर्थक विधायकों को मुंबई से बाहर जाने की कवायद में लगे हुए हैं. सूत्रों के अनुसार, वह अपने समर्थक विधायकों को गोवा लेकर जा रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, अजित पवार के समर्थक विधायकों के साथ धनजंय मुंडे भी मौजूद हैं. इन्हें एक प्राइवेट चार्टर प्लेन के माध्यम से गोवा ले जाया जाएगा. 

Back to top button