कोयंबटूर एयरपोर्ट में बम विस्फोट की धमकी मिलने के बाद मचा हडकंप

कोयंबटूर (प्रेट्र)। एयरपोर्ट परिसर में बम विस्फोट की धमकी वाला पत्र के मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी।
धमकी भरा यह पत्र अधिकारियों को शुक्रवार शाम को मिला जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है।
है कि राज्य व केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर वेतन जैसी शिक्षण समुदाय की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो विस्फोट हो सकता है।
गोवा विधानसभा चुनाव में प्रभाव जमाने के लिए प्रयासरत हैं, क्षेत्रीय दल
पुलिस ने बताया, अन्नानगर फर्स्ट स्ट्रीट से भेजे गए इस पत्र में भास्करन, गौरी और चंद्रशेखरन के नाम व एक मोबाइल नंबर मौजूद हैं जो बंद है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पर सख्ती बरतते हुए जांच शुरू कर दिया है। वाहनों की अच्छे से जांच की जा रही है साथ ही एयरपोर्ट में प्रवेश करने वाले यात्रियों पर भी निगाह रखी जा रही है।





