उत्तराखंड दौरे पर हैं उमा भारती, जोशीमठ में की पूजा-अर्चना

देहरादून। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर आई हुई हैं। उमा देवभूमि को अपना मायका बताती हैं। उन्होंने ने यहां बदरीनाथ धाम की शीतकालीन पूजा स्थली नृसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहां से औली जाना चाहती थीं लेकिन भारी बर्फबारी के चलते उन्हें आईटीबीपी गेस्ट हाउस में रुकना पड़ा।![]()
उमा भारती ने विष्णुप्रयाग में की पूजा
उमा भारती विष्णुप्रयाग में पूजा-अर्चना कर सकती हैं। भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा दो दिन से क्षेत्र में हैं, लेकिन उन्होंने खुद को इन दिनों चल रही विधानसभा चुनाव की गहमागहमी से दूर रखा है। वह सिर्फ निजी कार्यक्रमों में भाग ले रही हैं।
केंद्रीय मंत्री उमा भारती 26 जनवरी को चमोली प्रवास पर पहुंची और उन्होंने जोशीमठ में नृसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना कर आमजन की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद वह औली के लिए रवाना हो गईं। बताते हैं कि शाम को वापस लौटते वक्त जोरदार बर्फबारी हो गई।
इससे मार्ग पर वाहन के फंसने का खतरा था। ऐसे में उन्होंने सुनील स्थित आइटीबीपी गेस्ट हाउस में रुकना उचित समझा। शुक्रवार सुबह वह औली से विष्णुप्रयाग के निकट मारवाड़ी स्थित जेपी गेस्ट हाउस चली गईं।
बता दें कि प्रदेश में 15 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। वहीं उमा बीजेपी की स्टार प्रचारक भी हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उनके यहां रहने से बीजेपी मजबूत होगी।





