शाकाहारी लगने वाली ये चीजें भी लगेगी नॉनवेज खाने से पहले पढ़ लें ये खबर

शुद्ध शाकाहारी हैं और किसी भी तरह से नॉनवेज या अंडे का सेवन करने से परहेज करते हैं तो इसे जरूर ध्यान से पढ़ें। क्योंकि बाजार में मिलने वाली बहुत सी पैकेट बंद चीजों को बनाने में ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है कि जो कि मांसहारी होती हैं। तो चलिए जानें उन चीजों के बारे में।

दही
अगर आप बाजार से दही खरीद रहे हैं तो उसके पैक पर एक बार उस पर लिखे इंग्रीडिएंट्स जरूर पढ़ लें। अगर इसमें जिलेटिन है तो आपका ये दही वेज नहीं है।
जैम
बहुत सारे घरों में ब्रेकफास्ट में ब्रेड जैम खाना पसंद करते हैं। जैम में जिलेटिन होता है और जिलेटिन जानवरों से पाया जाने वाला प्रोडक्ट है।
बियर या वाइन
कई लोग ये कहकर बियर और वाइन पीते हैं कि ये तो फलों के रस से बनी है। बता दें, शराब को साफ करने के लिए इजिनग्लास का इस्तेमाल किया जाता है जो फिश ब्लेडर से बनता है।
व्हाइट शुगर
व्हाइट शुगर को तैयार करते समय उसे साफ करने की जो प्रक्रिया अपनाई जाती है उसमें नेचुरल कार्बन का इस्तेमाल होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये नेचुरल कार्बन बोन चार होता है जो जानवरों की हड्डियों से बनाया जाता है।
तेल
खाना बनाने के लिए आप जिस तेल का इस्तेंमाल कर रही हैं उसे एक बार गौर से देख लें। अगर इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड है तो आपका तेल शाकाहारी नहीं है। कुछ तेल जिनमें विटामिन डी के होने का दावा किया जाता है उसमें लेनोलिन पाया जाता है जो कि भेड़ से बनता है। तो अगली बार ऑयल खरीदने से पहले एक बार जरूर पढ लें।





