लगातार दूसरे दिन बढ़ रहे है सोने और चांदी के दाम, जाने आज का रेट्स

ग्लोबल बाजारों में कीमतें बढ़ने और भारतीय रुपये (Weak Rupee Impact) के कमजोर होने से सोने की कीमतों (Gold Price Today) में उछाल आया है. लगातार दूसरे दिन दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने (Gold Spot Price) के दाम बढ़ गए है. बुधवार को 10 ग्राम सोने के भाव 296 रुपये बढ़ गए हैं. वहीं, इस दौरान चांदी की कीमतों (Silver Sport Price in Delhi) में भी बड़ा उछाल आया है. एक किलोग्राम चांदी (Silver Rate) के दाम 331 रुपये तक बढ़ गए है.

सोने के नए रेट्स- बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 38,898 रुपये प्रति दस ग्राम से बढ़कर 39,194 रुपये हो गए है. वहीं, मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 38700 रुपये प्रति दस ग्राम से बढ़कर 39,028 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए थे. जबकि, इससे पहले सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 38,860 रुपये से गिरकर 38,775 रुपये पर आ गए थे.
चांदी की नई कीमतें- बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 45,772 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 46,103 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं. इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में एक किलोग्राम चांदी के नए भाव 45,125 रुपये से बढ़कर 45,873 रुपये हो गया था.
क्यों महंगा हुआ सोना खरीदना- HDFC सिक्योरिटी की रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिकी डॉलर में आई मज़बूती के चलते रुपये कमजोर हुआ है. इसी का असर सोने की कीमतों पर पड़ा है. आने वाले दिनों में अगर रुपया और कमजोर होता है तो 10 ग्राम सोने के दाम 40 हजार रुपये के पार भी पहुंच सकते है.





