सर्दियों में लाल सब्जियों के सेवन करने से होगे कई…फायदे

दुनियाभर के चिकित्सक फिट रहने के लिए लोगों को भरपूर मात्रा में हरी सब्जियों के सेवन की सलाह देते हैं। हरी सब्जियां ह्यूमोग्लोबिन, विटामिन और आयरन की भरपूर मात्रा शरीर को देती हैं। इससे हमारा शरीर फिट और तुदुरुस्त रहता है। इन हरी सब्जियों की पोष्टिकता लाल सब्जियों के बिना अधूरी मानी जाती है। सर्दियों में अगर आप लाल सब्जियों और फलों का सेवन कर रहे हैं

तो आप खुद को फिट रखने में कामयाब साबित हो रहे हैं। कई जानकार कहते हैं कि इनके सेवन से स्किन में चमक के साथ गोरापन भी बढ़ता है।
बड़ी संख्या में चिकित्सक और डाइटीशिन हरी सब्जियों की तरह लाल सब्जियों को भी शरीर को फिट रखने के लिए महत्वपूर्ण मानते हैं। खासकर लाल सब्जियां सर्दियों में शरीर को तंदुरुस्त रखने में मदद करती हैं। लाल सब्जियों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को बीमार या थकाऊ नहीं होने देते हैं। इसके अलावा शरीर का इम्यून सिस्टम स्ट्रांग करने में लाल रंग की सब्जियां बेहद मददगार साबित होती हैं।
चिकित्सक और जानकार मानते हैं कि जिन सब्जियों का रंग गहरा होता है उनमें मिनरल्स और विटामिंस की मात्रा उतनी ही ज्यादा होती है। सब्जियों के अलावा लाल रंग के फलों में भी एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इनमें लाइकोपीन और एंथोक्यानिंस की अधिक मात्रा होने के कारण हृदय के रोगों से लड़ने में शरीर को ताकत मिलती है।
तमाम शोध और रिपोर्ट्स से यह बात सामने आई है कि गाढ़े रंग के फल और सब्जियों को खाने से महिलाओं को बीमारियों से दूर रहने में मदद मिलती है। चिकित्सक मानते हैं कि इनमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स के कारण महिलाओं को प्रोस्टेट कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है। ऐसे में लाल फलों और सब्जियों का सेवन महिलाओं के लिए ज्यादा जरूरी हो जाता है।
सर्दियों में लाल सब्जियों के सेवन के लिए सबसे उपयुक्त है चुकंदर, गाजर, टमाटर, अनार और सेब। चुकंदर में पाया जाने वाला फाइबर, विटामिन सी, पोटैशियम और नाइट्रेट शरीर को बीमारियों से लड़ने के लिए मजबूत बनाता है। इसके अलावा चुकंदर ह्यूमोग्लोबिन की मात्रा में जबरदस्त इजाफा करता है। गाजर में लाइकोपीन, मैगनीज, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक, फॉस्फोरस जैसे तमाम तरह के एंटीऑक्सीडेंटस होते जो शरीर को मजबूत बनाते हैं। इसी तरह टमाटर में भी सभी एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं।





