बकरी भी ऐसे चमका सकती है आपका भाग्य, देती है शुभ-अशुभ के संकेत

आजकल लोग शुभ-अशुभ के संकेतों में कम विश्वास करते है लेकिन फिर भी आज के समय में शुभ और अशुभ संकेत देने वाली कई चीज़ें होती हैं इन्ही में बकरी भी शामिल है। बकरी भी कई प्रकार के संकेत देती है जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

बकरी देती है ये संकेत:

अगर बकरी का बायीं ओर हुंकारने का स्वर सुनाई दे तो ये अत्यन्त शुभ माना जाता है और ये शकुन सिद्धि का सूचक मानना चाहिए।

अगर मार्ग में चलते समय बकरी मिले तो वह नष्ट फल देने वाला शकुन होगा, इसकी वजह से धन हानि या स्वास्थ्य की हानि की आशंका हो सकती है।

घर की महिलाएं इस समय करें लक्ष्मी की पूजा, होगी बरकत ही बरकत

अगर किसी कार्य से घर से निकलते समय बकरी दायीं ओर मिले तो यह शुभ माना जाता है और अगर वह अपने मेमने को दूध पिलाती हो और व्यक्ति के दायीं ओर हो तो इसे भी शुभ शकुन समझना चाहिए।

अगर बकरी अपने पांव के खुर से अगले भाग की भूमि खोदे तो उससे भी किसी रोग के होने की आशंका होती है और ऐसा भी माना जाता है कि वह भी किसी जटिल रोग के भंवर में फंसने वाला है।

रात के समय बकरी कर्कश स्वर में बोले तो इसे भय सूचक शकुन समझना चाहिए और अगर बकरी के ऊपर मख्खियां बैठी हो तो यह जल वृष्टि का शकुन है।

Back to top button