सरकार ने दिए बड़े संकेत, जल्द कम होगी प्‍याज की कीमतें

आसमान पर पहुंचे प्याज के दाम थामने के लिए सरकार तेजी से आयात के जरिए आपूर्ति बढ़ा रही है. आसमान छूते प्याज के दाम को काबू में करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए एमएमटीसी को एक लाख टन प्याज आयात करने का निर्देश दिया है. केंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मामले मंत्री रामविलास पासवान ने शनिवार को ट्वीट के माध्यम से बताया कि सरकार ने एक लाख टन प्याज आयात करने का फैसला लिया है.

उन्होंने कहा, “सरकार ने प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए एक लाख टन प्याज के आयात का फैसला लिया है. एमएमटीसी 15 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच आयातित प्याज देश में वितरण के लिए उपलब्ध कराएगा और नैफेड को देश के हर हिस्से में प्याज का वितरण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.”

प्याज की आपूर्ति में कमी आई है, ऐसा अनियमित बारिश की वजह से हुआ है, जिससे इस साल 30 से 40 फीसदी उत्पादन प्रभावित हुआ है. प्याज की कीमतें 100 रुपये प्रति किलो के पार हो गई है.

स्विस बैंक में भारतीयों के करीब एक दर्जन निष्क्रिय खातों के लिए कोई दावेदार नहीं

गौरतलब है कि प्याज की कीमतों को काबू करने के लिए कैबिनेट सचिव ने उपभोक्ता मामलों के सचिव के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक कर देश के विभिन्न हिस्सों में प्याज की किल्लत की समीक्षा की थी.

एमएमटीसी को दुबई व अन्य देशों से प्याज का आयात कर देश में इसकी उपलब्धता बढ़ाने का निर्देश दिया गया है.

Back to top button