वकीलों के खिलाफ धरना प्रदर्शन में पहुंच चुके करीब 15 हजार पुलिसकर्मी, लगातार कर रहे नारेबाजी

तीस हजारी और साकेत कोर्ट में पुलिसकर्मियों की पिटाई के विरोध में वकीलों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक करीब 15 हजार पुलिसकर्मी आरटीओ स्थित पुलिस मुख्यालय के बाहर पहुंच चुके हैं। प्रदर्शनकारी लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। पूरे आईटीओ पर चारो तरफ की सड़कों पर पुलिस ही पुलिस नजर आ रही है।
धरना दे रहे पुलिसकर्मियों ने पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है। पुलिसकर्मी अब पुलिस आयुक्त इस्तीफा दो जैसी नारेबाजी कर रहे हैं। अमूल्य पटनायक को बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस मुख्यालय से बाहर ले जाया गया।
पुलिसकर्मियों ने ऐलान किया है कि कोई भी पुलिसकर्मी दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाद घर नहीं जाएगा। उनका कहना है कि उनके परिवार की महिलाएं और बच्चे भी इंडिया गेट पहुंच रहे हैं।
Delhi Police Protest Live updates:
- पुलिसकर्मियों को समझाने के लिए धरना स्थल पर स्पेशल पुलिस कमिश्नर राजेश खुराना पहुंचे हैं।
- जानकारी के मुताबिक यहां चर्चा है की कुछ राज्यों की पुलिस ने भी समर्थन दिया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
- रिटायर्ड ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन भी पुलिसकर्मियों के समर्थन में उतर गया है। पुलिस मुख्यालय पहुंचकर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।
- दिल्ली हाई कोर्ट ने तीस हजारी कोर्ट में हिंसक झड़प के मामले में दो पक्षों को नोटिस जारी किया है।
- तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच हिंसक झड़प मामले में गृह मंत्रालय ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर याचिका दायर कर स्पष्टीकरण मांगा है, जिसमें वकील के खिलाफ एफआइआर दर्ज है लेकिन कोई कड़ा कदम नहीं उठाने का निर्देश दिया गया था।
- इंडिया गेट की तरफ जा रहे हैं पुलिसकर्मियों के परिजन
- नरेला में पुलिसकर्मियों ने रोड जाम किया।
- आईटीओ पर खड़े सभी पुलिसवालों को अफसरों के मैसेज आ रहे हैं कि ड्यूटी ज्वाइन करें, लेकिन सभी पुलिसकर्मी अधिकारियों की बात मानने को तैयार नहीं हैं।
- कई पुलिसकर्मियों ने तो मोबाइल ही बंद कर रखा है।
- धरने में करीब 10 हजार पुलिसकर्मी यहां पहुंच चुके हैं।
- शाम 6 बजे कैंडल मार्च निकालने वाले हैं पुलिसकर्मी।
- पुलिस ने सीपी को चुनने के लिए चुनाव कराने की मांग की।
- पुलिसकर्मियों की संख्या जैसे-जैसे बढ़ती जा रही है उनमें रोष भी बढ़ता जा रहा है।
- साकेत मामले में दो एफआईआर दर्ज कर ली गई।
- अभी-अभी एक और पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट की सूचना।
- पुलिसकर्मी उठा रहे हैं एसोसिएशन बनाने की मांग।
- नारी हूं बेचारी नही जैसे नारे लगाती महिला पुलिसकर्मी।
- रिटायर्ड एसीपी ने कहा- discipline के वास्ते हमेशा पुलिसकर्मियों को दबाया गया।
- किरण बेदी का पोस्टर आते ही लगे शेरनी जिंदाबाद जैसे नारे
- पुलिसकर्मियों का धरना फिलहाल खत्म होने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि प्रदर्शन में रिफ्रेशमेंट बंट रही है।
- पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने कहा संयम रखें, लेकिन पुलिसकर्मी सुनने को तैयार नहीं ।
- सीपी अमूल्य पटनायक वापस गए, लेकिन प्रदर्शन जारी है।
- धरना दे रहे पुलिसकर्मियों को शांति बनाए रखने की अपील करते हुए अमूल्य पटनायक ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से पुलिस के लिए परीक्षा की घड़ी चल रही है।
- हम सभी चुनौती से पार पाते हैं: पटनायक
- हमसे काफी उम्मीदें है, हम कानून के रखवाले हैं: पटनायक
- सीपी के सामने हुई जबरदस्त हूटिंग।
- सीपी ने कहा, इंतजार करें, न्यायिक जांच हो रही है
- सभी अपनी अपनी ड्यूटी पर वापस जाएं, अपने साथियों के साथ ड्यूटी करें, वापस जाएं – पटनायक
- सीपी पटनायक के संबोधन के दौरान होती रही नारेबाजी
- सीपी कैसा हो, किरण बेदी जैसा हो… इस तरह के नारे सीपी पटनायक के सामने लगे।
- बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) दिल्ली की बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति के अध्यक्ष / सचिव को पत्र लिखकर हड़ताल वापस लेने की अपील की है।
- वकीलों के खिलाफ पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि 72 साल में पहली बार हुआ है जब पुलिस प्रदर्शन कर रही है।
- धरने की वजह से ट्रैफिक पुलिस ने आरटीओ से लक्ष्मीनगर जाने वाले रास्ते को डायवर्ट कर दिया है। पुलिस ने वाहन चालकों दिल्ली गेट और राज घाट की सड़कों से होकर जाने की सलाह दी है।
- दिल्ली पुलिस ने दो नवंबर को तीस हजारी कोर्ट में हुई हिंसक झड़प के मामले में अपनी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंप दी है।
- दिल्ली बार काउंसिल ने मांग की है कि वकीलों के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान की जाए।

.jpg)





