बड़ी खुशखबरी: अगर आपके पास है एक बच्चा, तो आपको मिलेगा फ्री में घर और कैश बोनस

इटली के एक शहर में रहने के लिए मुफ्त घरों और कैश बोनस मिल रहा है। मगर, इसके लिए एक शर्त है कि इलाके में आने वाले दंपति का एक बच्चा भी होना चाहिए। दरअसल, कैमरामेटा में आबादी कम हो रही है और कई घर खाली पड़े हैं। लिहाजा, नागरिकों को आकर्षित करने के लिए माउंट एटना के पास बसे इस शहर में यह आकर्षक योजना शुरू की गई है।
सिसिली के भूमध्यसागरीय द्वीप पर सूर्यास्त का बेहतरीन नजारा देखने को मिलता है और इस जगह का समृद्ध इतिहास है। मगर, इसकी आबादी कम हो रही है और कई इमारतें खाली बैठी हैं। लिहाजा, मेयर विन्सेन्जो जियाम्ब्रोन ने अपने गृह नगर और ऐतिहासिक केंद्र को बचाने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है।
वह परित्यक्त घरों के मालिकों को इस बात के लिए राजी कर रहे हैं कि वे अपने खाली घरों की चाभी उन्हें दे दें, ताकि उन इमारतों को जरूरतमंद लोगों को दिया जा सके और इलाके में लोगों की आबादी को बढ़ाया जा सके। यहां आने के बाद जिन दंपति के बच्चा होगा, उन्हें नगद बोनस भी दिया जाएगा।
बगदादी की बहन उत्तरी सीरिया के शहर से गिरफ्तार: तुर्की सेना
खरीदारों को घर के नवीनीकरण के प्रस्ताव को पेश करना होगा, जिसके तहत उन्हें 4,300 पाउंड जमा करने होंगे और इस बात पर सहमत होना होगा कि वह यहां आने के तीन साल के अंदर घर का नवीनीकरण कराएंगे। रेनोवेशन पूरा होते ही डिपॉजिट की गई रकम वापस कर दी जाएगी और बिल्डिंग को फैमिली होम या शॉप या रेस्त्रां जैसे बिजनेस में बदल दिया जाएगा। उन दंपति को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनके एक बच्चा भी होगा।
जिन जोड़ों के यहां आने के बाद बच्चे का जन्म होगा, उन्हें 865 पाउंड का नगद बोनस भी दिया जाएगा। मेयर ने कहा कि वह शहर को बसाने के लिए दृढ़ हैं। यह शहर करीब 3,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और एक जीवंत स्थान है। उन्होंने कहा कि मैं इस भव्य, पुराने ऐतिहासिक केंद्र को खाली और खंडहर में बदलते हुए नहीं देख सकता। इससे मुझे दुख होता है।





