करतारपुर कॉरिडोर पर एक स्पेशल सॉन्ग को रिलीज किया पाकिस्तान ने

पाकिस्तान की तरफ से सोमवार को करतारपुर कॉरिडोर को देखते हुए एक स्पेशल सॉन्ग को रिलीज किया गया हैं। इस सप्ताह पाकिस्तान के करतारपुर में दरबार साहिब गुरुद्वारे से भारत के गुरदासपुर में डेरा बाबा नानक मंदिर को जोड़ने वाले गलियारे का उद्घाटन हैं। इसे लेकर काफी समय से पाकिस्तान एवं भारत में भी जोरशोर से चर्चा चल रही है। वहीं, इसके मद्देनजर तैयारी भी की जा रही है। जहां, अभी कुछ दिनों में इस कॉरिडोर का उद्घाटन होना है।

Express Tribune के अनुसार, यह गीत सूचना और प्रसारण के लिए प्रधान मंत्री की विशेष सहायक फिरदौस आशिक अवान द्वारा जारी किया गया। यह करतारपुर कॉरिडोर उद्घाटन समारोह का आधिकारिक गीत बताया गया है। वहीं, बता दें कि इस कॉरिडोर का उद्घाटन सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 550 वीं जयंती से पहले करने का तय हुआ है और अब जयंती से पहले गीत को भी रिलीज कर दिया गया हैं।

यह गीत गुरुद्वारा दरबार साहिब में करतारपुर गलियारे के उद्घाटन और गुरु नानक देव की 550 वीं वर्षगांठ के अवसर पर पधारे सिख तीर्थयात्रियों का स्वागत करेगा। इस गीत में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू और एसएडी नेता हरसिमरत कौर बादल भी हैं। एक दिन पहले सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह के लिए कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को औपचारिक निमंत्रण भेजा है।

Back to top button