मेट्रो कार बाजार से आज कई लग्‍जरी गाड़ियां चोरी हो गई: यूपी

राजधानी में पुलिस की नाक के नीचे चोरों ने बड़ी वारदात अंजाम दे दी। महानगर पुलिस स्‍टेशन महज 500 मीटर के अंदर स्थित मेट्रो कार बाजार से मंगलवार सुबह कई लग्‍जरी गाड़ियां चोरी हो गई जिसकी पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

दो घंटे तक चोर घटना को अंजाम देते रहे सुबह कर्मचारियों के आने पर चोरी का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है गोदाम से बीएमडब्‍ल्‍यू, ऑडी फॉर्च्यूनर समेत आठ लग्जरी कार चोरी हुई हैं। कार बाजार में सेकेंड हैंड गाड़ियां बेची और खरीदी जाती है।

महानगर स्थित कार बाजार में मंगलवार सुबह आठ लग्‍जरी कार चोरी हो गईं। सुबह जब कर्मचारी आए तो उन्‍होंने देखा कि मेन गेट का ताला खुला हुआ है और अंदर खड़ी कई लग्‍जरी कार गायब हैं। बताया जा रहा है इसमें ऑडी, फॉर्च्यूनर, एक्‍यूवी, स्‍कॉर्पियो, होंडा सिटी आदि कार शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि चोर मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे। जहां रखी अलमारी का ताला तोड़कर लॉकर में रखी चाबियां निकाल ली। जिसके बाद वे कार ले उड़े। खास बात है कि चंद कदम की दूरी पर महानगर कोतवाली और पास में ही एसपी ट्रांस गोमती का ऑफिस भी है। लखनऊ में कार बाजार पर पड़ी चोरी पुलिस की गश्त की पोल खोल दी है।

Back to top button