घर पर ही बनाए ‘चीज़ी एग भुर्जी’

सामग्री :

अंडे- 6, मोजरैला चीज़- 50 ग्राम, हरी मिर्च- 2 (कटी हुई), प्याज- 1 (बारीक कटा), शिमला मिर्च- 1/2, टमाटर- 1 (कटा हुआ), तेल- 3 चम्मच, गरम मसाला पाउडर- 1/4 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच, नमक- स्वादानुसार

विधि :

अंडे को बीच से फोड़कर एक बाउल में डालें। अब इसमें चीज़ को घिरकर मिक्स करें। अब एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें प्याज, हरी मिर्च डालकर मीडियम आंच पर फ्राई करें। अब इसमें शिमला मिर्च डालकर थोड़ी देर पकाएं। इसके बाद टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर मिक्स करें और इसे भी थोड़ी देर तक पकाएं। सबसे बाद में इसमें अंडे का बैटर डालें और आंच धीमी कर दें। तैयार है चीज़ी एग भुर्जी। जिसे आप ऐसे भी खा सकते हैं।

Back to top button