अब पाकिस्‍तान में भी तिरंगा पांच किलोमीटर दूर तक लहराता दिखेगा, पढ़े पूरी खबर

अपना विजयी विश्‍व तिरंगा पाकिस्‍तान में भी पांच किलोमीटर दूर तक दिखेगा। करतापुर कॉरिडोर के टर्मिनल पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज तिरंगा 300 फीट की ऊंचाई पर लहराएगा। लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने करतारपुर कॉरिडोर के टर्मिनल पर 300 फीट ऊंचा पोल लगा दिया है। इसे तीन घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन से पोल को लगाने में सफलता मिली।

लैंड पोर्ट अथॉरिटी ने करतारपुर कॉरिडोर पर तीन घंटे में लगाया पोल

पोल को लगाने के लिए तैयार की गई फाउंडेशन की लंबाई व चौड़ाई सात मीटर है। इसकी ऊंचाई 11 मीटर है। पोल के ऊपर अशोक स्तंभ और एलईडी लाइटें लगाई गई हैं। 300 फीट ऊंचाई पर लहराने वाला तिरंगा श्रद्धालुओं व पर्यटकों को पांच किलोमीटर दूर से नजर आएगा। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने भी अपने टर्मिनल पर ऊंचा पोल लगाया है, जहां वह अपना झंडा लगाएगा।

झंडा ऊंचा रहे हमारा, देश मे चौथा सबसे ऊंचा तिरंगा होगा

करतारपुर कॉरिडोर के टर्मिनल पर लगाए जानेवाला तिरंगा पंजाब में दूसरा और देश में चौथा सबसे ऊंचा होगा। अटारी वाघा बॉर्डर पर पंजाे का सबसे ऊंचा तिरंगा लगाया गया है। देश में सबसे ऊंचा तिरंगा ध्‍वज उत्‍तर प्रदेश के मेरठ के गांव वलीदपुर में लगाया गया है।

देश में सबसे ऊंचे तिरंगे-

– 380 फीट ऊंचा तिरंगा मेरठ के गांव वलीदपुर में है।

– 360 फीट ऊंचा देश का दूसरा सबसे ऊंचा तिरंगा अटारी बॉर्डर पर है।

– 303 फीट ऊंचा तिरंगा हैदराबाद के हुसैनसागर तालाब के पास संजीवया पार्क में है।

– 300 फीट ऊंचा तिरंगा करतारपुर कॉरिडोर के टर्मिनल में लगाया जा रहा है।

—————-

तीन करोड़ रुपये होंगे खर्च

लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि पोल और झंडे पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। तिरंगे की लंबाई 40 फीट व चौड़ाई 30 फीट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button