लड़की से शादी के लिए नहीं राज़ी हुआ लड़का तो ले ली जान…

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक युवक की दर्दनाक हत्या कर दी गई है. वहीं इससे पहले उसे लड़की वालों ने अगवा किया और फिर जब उसने लड़की से शादी करने के लिए मना किया तो उसको पीट-पीट कर मार दिया और इसके बाद उसको भट्ठे में फेंक दिया गया.

इस मामले को मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थाना के आसमानपुर गांव का बताया जा रहा है. वहीं इस मामले में एक युवक ने लड़कीं वालों के मुताबिक उनकी बच्ची से शादी करने से इनकार कर दिया और इसी बीच आरोपियों ने युवक को मेला देखने के बहाने अपने पास बुलाया. वहीं युवक के परिजनों को इसकी जानकारी करीब दो घंटे के बाद लगी कि युवक उनके साथ गया है. उधर लड़की के परिजनों ने युवक पर दबाव बनाया और इसके बाद गाली-गलौच की और जानलेवा हमला कर दिया.

वहीं बच निकलने के प्रयास के बीच युवक को जान से मार दिया गया और उसके बाद अगले दिन सुबह युवक का शव भट्ठा के पानी में होने की सूचना मिली. इस मामले में बाद में सारा खुलासा हुआ और युवक के दादा ने हथौड़ी थाना में बोचहा के भुसाही व रोसी गांव से कुछ लोगों को आरोपित किया है और मामला दर्ज कराया है. इस मामले में पुलिस ने युवक का शव आसमानी टोला इटवा स्थित एक भट्ठा से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच जारी है…

Back to top button