जन्मदिन पर पिता ने किया रेप, कहा- ‘ये है तुम्हारा गिफ्ट…’

अपराध के किस्से सभी के लिए सनसनी बने हुए हैं. ऐसे में साउथ अमेरिकी देश बोलविया से जो मामला हाल ही में सामने आया है वह शर्मसार कर देने वाला है. इस मामले में एक वहशी पिता ने अपनी बेटी के 13वें जन्मदिन पर उसका रेप कर दिया और कवल इतना ही नहीं पिता ने इस घटना को अंजाम देने के बाद एक अजीब कहानी सुनाई जिसे सुनकर लोगों के ही नहीं पुलिस के भी होश उड़ गए. इस मामले में बात करते हुए पुलिस ने कहा, ”पिता ने ये रेप इसलिए किया, क्योंकि वह बेटी के लिए गिफ्ट नहीं ला पाया था.”

आप सभी को बता दें कि इस व्यक्ति ने न सिर्फ बेटी का बलात्कार किया बल्कि पत्नी ने जब उसे रंगे हाथों पकड़ लिया तो उसने उसे भी जान से मारने की धमकी दी. इस मामले में पुलिस ने कहा, ”ये घटना 4 अक्टूबर की है. 32 साल के इस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन लड़की की पहचान को छिपाने के लिए उसका भी नाम जाहिर नहीं किया गया है.”

इसी के साथ आगे पुलिस ने कहा, ”बलात्कार से पहले उसने अपनी पत्नी के बाहर जाने का इंतजार किया. उसने अपनी पत्नी से कहा कि वह जन्मदिन के मौके पर अपनी बेटी के साथ कुछ समय अकेले बिताना चाहता है. जब उसे बेटी के साथ रेप करते हुए पकड़ लिया गया तब उसने अपनी पत्नी को ही धमकी दी. लेकिन उसकी पत्नी ने पुलिस को बुला लिया. इसके बाद बोलिविया में चिपाया से उसे गिरफ्तार कर लिया गया.”

इस मामले में जब आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि ”उसके पास बेटी को गिफ्ट देने के लिए पैसे नहीं थे और इसके बाद उसने इस घिनौने तरीके से गिफ्ट देने की सोची.” इसी के साथ इस समय आरोपी को पुलिस हिरासत में रखा गया है और लड़की को भावनात्मक रूप से सहारा देने के लिए एक अलग सेंटर में रखा गया है.

Back to top button