दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर AAP और BJP के साथ कांग्रेस भी जुटी तैयारी में….

Delhi assembly Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के साथ कांग्रेस भी तैयारी में जुटती नजर आ रही है। वहीं, खबर आ रही है कि कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व तो वंशवाद के आरोपों से जूझता ही रहा है, पार्टी की दिल्ली इकाई भी अब इससे अछूती नहीं रह गई है। आलम यह है कि प्रदेश के ढेरों वरिष्ठ नेता विधानसभा चुनाव में अपने बेटा-बेटी के लिए टिकट चाह रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष का पद भले ही खाली हो, लेकिन ऐसे नेताओं ने अपनी लॉबिंग शुरू कर दी है। दाल नहीं गलने की सूरत में इनमें से बहुत से नेता विरोधी दलों से भी संपर्क साधने में लगे हुए हैं। वहीं, यह बात सोनिया गांधी तक पहुंच चुकी है। 





