अपराध : दहेज़ के लिए पति ने ले ली पत्नी की जान

अपराध के किस्से सभी के लिए हैरानी का सबब बन चुके हैं. ऐसे में जो मामला सामने आया है वह लखनऊ का है. इस मामले में लखनऊ के मुजफ्फरनगर की साईधाम कॉलोनी में दहेज के कारण एक महिला को कथित तौर पर जलाकर उसकी हत्या कर दी गई है. वहीं बताया गया है कि पुलिस ने बीते कल यानी शुक्रवार को इस मामले में जानकारी दी है.

इसी के साथ इस घटना को यहां के सिविल लाइंस थाना इलाके का बीते गुरुवार शाम का बताया जा रहा है. इस मामले में थाना प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया कि ”पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पीड़िता के पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जो फरार हैं.”

इस मामले में महिला के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, महिला को उसके ससुराल वालों ने जिंदा जला दिया जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं युवक से डेढ़ साल पहले शादी होने के बाद से ही युवती के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे और पीड़ित परिवार का आरोप है कि महिला की डेढ़ साली की शादी नरक जैसी थी. ऐसे में आगे उन्होंने बताया कि ”ससुराल वाले उसको हद से ज्यादा परेशान करते थे.”

 

Back to top button