चावल के गुलाब जामुन

नवरात्रि का त्यौंहार चल रहा हैं और ऐसे में फलाहार में कुछ स्पेशल खाने का मन करता हैं जो स्वाद से मुंह का जायका बदल दे। ऐसे में मीठे में जार सोचिए गुलाबजामुन मिल जाए तो कैसा रहेगा। इसलिए आज हम आपके लिए मीठे में चावल के गुलाब जामुन बनाने की स्पेशल Recipe लेकर आए हैं।

आवश्यक सामग्री
– चावल (100 ग्राम)
– दूध (250 मिली)
– शक्कर ( 250 ग्राम)
– हरी इलायची (02 पिसी हुई)
– घी (तलने के लिये)
बनाने की विधि
– सबसे पहले चावल को साफ करके धो लें।
– फिर उन्हें दूध के साथ डाल कर अच्छी तरह से पका लें।
– जब चावल पक जायें और दूध तरह से उसमें सोख लें, गैस बंद कर दें और उन्हें ठंडा होने दें।
– जब तक चावल ठंडे हो रहे हैं, तब तक चाशनी बना लें।
– इसके लिये शक्कर में आवश्यकतानुसार पानी लेकर उसे पकायें।
– शक्कर के घोल को बराबर चलाते रहें।
– जब चाशनी तैयार हो जाये, उसमें पिसी हुई इलायची डाल दें और गैस बंद कर दें।
– चावल ठंडे होने पर उन्हें सिल-बट्टे पर खूब बारीक पीस लें।
– चावल पीसने के बाद उसे एक बार अच्छी तरह से फेंट लें।
– चावल पीसते समय उसमें अलग से पानी न मिलायें, नहीं तो गुलाब जामुन बेडौल हो जायेंगे।
– अब एक कढ़ाई में घी डाल कर गर्म करें, जब घी गर्म हो जाये, हाथ में थोड़ा सा घी लगा कर चिकना कर लें और फिर थोड़ा सा चावल का पेस्ट उसे गुलाब जामुन के आकार का बनायें और घी में डाल कर उलट-पलट कर धीमी आंच पर सेंकें।
– चावल के गोला को सुनहरा होने तक सेंकें और फिर उन्हें निकाल कर चाशनी में डाल दें और इन्हें थोड़ी देर तक चाशनी में पड़े रहने दें।
– आपके चावल के गुलाब जामुन की विधि कम्प्लीट हुई।





