मानसिक रूप से कमजोर बेटे ने किया माँ पर हमला और…

अपराध के किस्से सभी के लिए हैरानी भरे हैं. ऐसे में जो मामला हाल ही में सामने आया है वह उत्तर प्रदेश के गोंडा क्षेत्र के गांव सुबकरा का है जहां बीते गुरुवार की देर रात एक पुत्र ने खाना बना रही मां पर पत्थरों से हमला बोल दिया जिससे उसकी मौत हो गई. जी हाँ, वहीं इस मामले में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इस मामले में सुबकरा निवासी महिला की उम्र 52 वर्ष बताई गई है. वहीं बीते गुरुवार की रात वह अपने घर की छत पर खाना बना रही थी और इसी दौरान उसका पुत्र आ गया और उस पर पत्थरों से हमला कर दिया. उसके बाद जब उसकी मां घायल हो गई तो वह चीखती हुई दौड़ी लेकिन उसके पुत्र ने उसे पुन: पकड़ लिया और फिर पत्थरों से मार-मारकर उसकी जान ले ली. मां की चीख सुनकर पड़ोसी उसके पास आ गए लेकिन वह कुछ कर पाते उससे पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया.

इस मामले में उसी समय उसका पुत्र मौके का फायदा उठा कर फरार हेा गया और किसी ने पुलिस को सूचना दे दी . वहीं पुलिस वहां पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले में मृतका का पति पड़ोस के ही गांव में किसी भैंस को खरीदने के लिए गया था और उसका दूसरा पुत्र दिल्ली में रहकर नौकरी करता है. खबरों के अनुसार जिस पुत्र ने महिला का मर्डर किया वह मानसिक रूप से कमजोर है. इस मामले में अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है.

Back to top button