तांत्रिक ने पति को दी नशीली दवाई और फिर पत्नी के साथ…

अपराध के किस्से सभी को हैरान कर देने वाले हैं. ऐसे में जो मामला हाल ही में सामने आया है वह एटा का है. इस मामले में एटा के निधौलीकलां थानाक्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर में अपने बच्चों का इलाज कराने आयी हाथरस जनपद की एक विवाहिता से कथित तांत्रिक व उसके साथी द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला मंगलवार को सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

वहीं इस बारे में बात करते हुए निधौलीकलां प्रभारी संजीव कुमार त्यागी ने बीते मंगलवार को कहा कि ”हाथरस जिले के सिकन्दराराऊ क्षेत्र की रहने वाली यह पीड़िता बीते शुक्रवार को अपने पति के साथ निधौलीकलां के गांव पृथ्वीपुर में रहने वाले कथित तांत्रिक युवक से झाड़-फूंक कराने आयी थी..”
इसी के साथ आगे उन्होंने कहा महिला का आरोप है कि ”झाड़-फूंक के दौरान तांत्रिक युवक व उसके साथी ने उसके पति को प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया तथा उसे अनहोनी का भय दिखाते हुए उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया है. इसके बाद उसे धमकी दी कि अगर वह इस बारे में किसी को बतायेगी तो उसके परिवार को खत्म कर दिया जायेगा.”
इसी के साथ पीड़ित महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी और इसके बाद थाना में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दायर करवा दिया है. इस मामले में थाना प्रभारी ने कहा कि ”मुकदमा दर्ज कर एसआई सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर तांत्रिक की गिरफ्तारी के लिए जांच और प्रयास जारी है.”





