सूरत नगर निगम ने आंगनवाड़ी वर्कर एवं आंगनवाड़ी हेल्पर पदों के लिए करें आवेदन..

सूरत नगर निगम भर्ती 2019: सूरत नगर निगम (SMC) ने आंगनवाड़ी वर्कर एवं आंगनवाड़ी हेल्पर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. सूरत नगर निगम (SMC) ने कुल 90 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.

आंगनवाड़ी वर्कर के लिए आवेदन हेतु 10वीं पास उम्मीदवार योग्य हैं वहीँ आंगनवाडी हेल्पर के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र हैं जिन्होंने सातवीं कक्षा पास कर लिया हो. 7वीं एवं 10वीं

पास युवाओं के लिए सूरत नगर निगम (SMC) में निकली आंगनवाड़ी वर्कर एवं आंगनवाड़ी हेल्पर वेकेंसी के आवेदन करने का सुनहरा मौका है. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 07 अक्टूबर 2019 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 07 अक्टूबर 2019

रिक्ति विवरण:
आंगनवाड़ी वर्कर और आंगनवाड़ी हेल्पर – 90 पद

पात्रता मानदंड:
आंगनवाड़ी वर्कर – उम्मीदवार के पास 10वीं पास या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए.
आंगनवाड़ी हेल्पर – उम्मीदवार को 7वीं पास या समकक्ष योग्यता होना चाहिए.

 एसे करें आवेदन:
योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार 07 अक्टूबर 2019 तक या उससे पहले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार पात्रता, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में और अधिक जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना लिंक का पर क्लिक कर सकते हैं.

Back to top button