कश्मीरी छात्रों ने सीएम योगी से मुलाकात में ये समस्याएं रखी सामने…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद कश्मीर के छात्रों ने खुशी जताई. छात्रों ने बताया कि उनकी सीएम योगी से बातचीत काफी अच्छी रही और उनकी समस्याओं पर सीएम योगी ने काफी देर तक चर्चा की. बता दें कि शनिवार को अलीगढ़, गाजियाबाद और नोएडा से आए कश्मीरी छात्रों ने सीएम योगी से मुलाकात की.

कश्मीरी युवकों ने सीएम योगी के सामने सबसे बड़ी समस्या कम्युनिकेशन को बताया. उन्होंने बताया कि करीब 2 महीने से उनकी अपने परिवारवालों से बातचीत नहीं हो पाई है, जिसकी वजह से फीस, पैसे और दूसरे काम की बातें नहीं हो पा रही हैं.

70 कश्मीरी छात्रों ने की मुलाकात

परिवार से बात ना होने की वजह से छात्र दुखी थे, लेकिन योगी आदित्यनाथ से मुलाकात होने के बाद उन्होंने उम्मीद जताई कि शायद इससे हालात बेहतर होंगे. करीब 70 छात्रों के समूह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ स्थित आवास पर शनिवार को यह मुलाकात की.

किसी राजनीतिक मुद्दे पर नहीं हुई बात: छात्र

बारिश का पानी भर जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने एल्गिन-चरसड़ी काट दिया बांध…

इस मुलाकात के दौरान योगी सरकार की तरफ से कश्मीरी छात्रों को उत्तर प्रदेश के बारे में साहित्य और इत्र आदि चीजें उपहार स्वरूप दी गईं. छात्रों का कहना यह है कि वह लखनऊ के बारे में बड़ी अच्छी राय रखते हैं, आज यहां आने के बाद उन्हें काफी खुशी हुई है.

मालूम हो मुख्यमंत्री योगी ने कश्मीरी छात्रों से जल्द सभी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया. वहीं छात्रों ने अनुच्छेद 370 या अन्य किसी राजनीतिक मुद्दे पर बातचीत से इनकार किया. छात्रों ने कहा कि हमारी बात केवल अपनी समस्याओं को लेकर हुई.

Back to top button