मामा और नानी ने जुड़वां बच्चियों संग किया ऐसा कारनामा कि…

अपराध के किस्से बहुत चौकाने वाले हैं. हाल ही में जो मामला सामने आया है उस मामले में निजी अस्पताल में जन्म लेने वाली जुड़वां बच्चियों को बुधवार रात नहर में फेंक दिया गया है. इस मामले में बच्चियों की मां अभी उक्त अस्पताल में ही भर्ती है और पुलिस ने इस संबंध में बच्चियों की नानी और मामा को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है. इस मामले में गोताखोर इस समय बच्चियों की तलाश में लगे हुए हैं.

मिली जानकारी के अनुसार युवक की पत्नी को उसके परिजनों ने एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती करवाया था और बीते बुधवार रात उसने दो जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया. वहीं दोनों लड़कियों के अंडरवेट होने के कारण उन्हें उपचार की जरूरत थी. इस मामले में पुलिस व अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि ”युवती की मां और मामा रात साढे़ 8 बजे यह कहकर बच्चियों को अपने साथ ले गए कि वह उन्हें अपनी बहन के घर लेकर जा रहे हैं. इसी दौरान दोनों ने नहर पर जाकर दोनों बच्चियों को नहर में फेंक दिया. सुबह बच्चियां गायब होने पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा पूछताछ की गई.

शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नानी व मामा को हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान उक्त दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया.” इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में हत्या का मामला दर्ज कर नहर में गोताखोरों की मदद से बच्चियों की तलाश शुरू कर दी है और थाना सिविल लाइन के एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि ”पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.”

Back to top button