अपने अपडेट फीचर के साथ हुआ लॉन्च, AMAZON का ये स्मार्ट होम डिवाइस

अपने नए स्मार्ट होम डिवाइसेज Amazon ने लॉन्च कर दिए हैं. Amazon ने अपने Echo होम डिवाइस के तीसरे जेनरेशन समेत वायरलेस हेडफोन Echo Buds के साथ-साथ नेक्स्ट जेनरेशन के Echo Show 8 को भी पेश किया है. इसके अलावा Echo Dot के अलावा Echo Frames भी लॉन्च किए हैं. ये सभी स्मार्ट डिवाइस जल्द ही भारत में भी लॉन्च किए जा सकते हैं. ये सभी स्मार्ट होम डिवाइसेज Amazon Alexa सपोर्ट के साथ काम करेंगे.

Amazon Echo Studio : यूजर्स को खास अनुभव देने के लिए स्मार्ट होम डिवाइस को $199 (लगभग Rs 22,999) की कीमत में लॉन्च किया गया है. इसका सीधा मुकाबला Apple HomePod और Google Home Max से होगा. हालांकि, Echo Studio की कीमत Apple और Google के स्मार्ट डिवाइस की तुलना में कम है. इसके मुख्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 3D ऑडियो का आनंद लिया जा सकता है, जो कि Dolby Atmos को सपोर्ट करता है. इसमें 5.25 इंच का बेस ड्राइवर और बेस पोर्ट दिया गया है. Amazon ने हाल ही में अपने Studio होम डिवाइस के साथ Alexa को भी जोड़ा गया है.
थर्ड जेनरेशन Amazon Echo : आपकी जानकारी के लिए बता दे कि Amazon ने अपने Echo Dot, Echo Plus, Echo Show के नए अपग्रेडेड मॉडल्स को लॉन्च कर दिया है. थर्ड जेनरेशन Amazon Echo स्मार्ट स्पीकर को $99 (Rs 9,999) की कीमत में पेश किया गया है.





