चार्टेड अकाउंटेट छात्रों द्वारा किया जा रहे विरोध प्रदर्शन का समर्थन राहुल गांधी ने किया…

लाखों चार्टेड अकाउंटेट छात्रों द्वारा किया जा रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी आ गए हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि छात्रों द्वारा उनकी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा से जांच करने की मांग जायज है। उन्होंने लिखा की सभी राजनीतिक दलों को इसका समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गड़बड़ी की व्यापक रिपोर्टों को देखते हुए छात्रों की ये मांग ठीक है।

उनकी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के छात्र दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच की मांग कर रहे हैं।

राहुल ने एक और ट्वीट में कहा कि 12 लाख सीए छात्र आईसीएआइ द्वारा अपने परिक्षा पत्रों की दोबारा जांच के अपने अधिकार के लिए लड़ रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन में वो छात्र शामिल हैं जिन्होंने इसी बार ICAI की परीक्षा दी है। उनका कहना है कि इस कारण लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि 8 फरवरी को सीए इंटरमीडिएट परीक्षा 2018 (CA Intermediate Exam 2018) का रिजल्ट निकाला गया था। नवंबर में हुई परीक्षाओं के नतीजे घोषित करने के लए ICAI ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस भी जारी किया था। अभ्यर्थी सीए के लिए ली जाने वाली इन परीक्षाओं में जांच में बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं।

Back to top button