हरदा से इंदौर जा रही एक चार्टेड बस धन तालाब घाट पर एक ट्रक से टकराई

हरदा से इंदौर जा रही एक चार्टेड बस धन तालाब घाट पर एक ट्रक से टकरा गई। बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुए इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। बस में 35-40 यात्री सवार थे, इनमें से 9 यात्रियों को मामूली चोट आई है। बताया जा रहा है कि बस का ड्राइवर ओवरटेक कर रहा था, इसी दौरान वह ट्रक से टकरा गया। यात्रियों को इलाज के लिए कन्नौद पहुंचाया गया।

दुर्घटना के बाद करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। जहां बस और ट्रक की टक्कर हुई थी वहां गहरी खाई है, ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने के बाद 100 डायल, बिजवाड़ व कमलापुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया।

Back to top button