वीडियो बनाकर कहा- इस्लाम में आ जाओ, केरल में 19 साल की छात्रा से रेप,

केरल के कोझिकोड में 19 वर्षीय एक छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म, उसका न्यूड वीडियो बना प्रताडित करने और जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई है। युवक और युवती के विभिन्न संप्रदाय से होने के चलते भी मामले को लेकर प्रशासन सतर्क है।

कोझिकाड की 19 वर्ष की लड़की को उसके 21 वर्ष के सहपाठी ने प्यार के झांसे में फंसा लिया। दोनों एक ही कोचिंग सेंटर में जाते थे, जहां दोनों की बातचीच शुरू हुई। एक दिन लड़का लड़की को बातों में फंसाकर अपने साथ ले गया और ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। बेहोशी की हालत में लड़की से दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। घटना के बाद से लड़की बहुत डर गई और चुपचाप लौट आई।

लड़की के साथ ये पूरा घटनाक्रम जुलाई में हुआ। बहुत दिनों तक वो चुपचाप सब कुछ सहन करती रही। आखिर उसने हिम्मत जुटा कर अपनी सहेली को सबकुछ बताया तो उसने उसे पुलिस तक बात पहुंचाने को कहा। जिसके बाद वो पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच NIA को सौंप दी है। पीड़िता ने NIA  के सामने बयान दर्ज करवा दिए हैं। लड़की ने अपने बयान में कहा है कि दुष्कर्म करने के बाद उस पर इस्लाम में आने के लिए भी दबाव डाला गया।

Back to top button