ससुर ने बहू से कहा- ‘तुझे अपने लिए लाया हूँ…’

अपराध के मामले सभी को हैरान कर रहे हैं. ऐसे में जो मामला हाल ही में सामने आया है वह उत्तर प्रदेश के बारादरी थाना क्षेत्र का है. इस मामले में एक शख्स अपनी बहू के साथ करीब पांच साल तक दुष्कर्म करता रहा और बहू जब उसका विरोध करती तो आरोपी कहता, ”तुझे बेटे के लिए नहीं अपने शौक के लिए लेकर आया हूं.” वहीं इस मामले में पीड़िता ने बताया कि उसका शौहर इन सभी बातों से वाकिफ था.
![]()
इस मामले में पीड़िता जब पति से शिकायत करती तो वो उसे मारता-पीटता और इसके बाद देवर भी महिला के साथ रेप करने लगा. अंत में सभी यातनाओं से तंग आकर महिला ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया, लेकिन मदद नहीं मिली और अब पीड़िता ने फरहत नकवी से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है. इस मामले में बताया जा रहा है, ”पुराना शहर में रहने वाली पीड़िता का निकाह वर्ष 2014 में ब्रह्मपुरा के युवक से हुआ था. पीड़िता ने तीन तलाक, हलाला और बहुविवाह के खिलाफ लड़ाई लड़ रही मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी से दर्द साझा किया.”
वहीं इस मामले में फरहत ने कहा कि, ”पीड़िता ने उन्हें बताया कि निकाह के कुछ दिन बाद ही ससुर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा. पहले तो पीड़िता ने इसे नजरअंदाज कर दिया. लेकिन, ससुर की गंदी हरकतें जारी रहीं तो उसने शौहर से शिकायत की. इस पर शौहर ने उसे ही पीट दिया. एक दिन ससुर उसके कमरे में घुस गया और रेप किया. इसके बाद अक्सर ऐसा होने लगा. पीड़िता जब भी इसका विरोध करती तो उसके साथ मारपीट की जाती.
शौहर भी उसकी शिकायत नहीं सुनता. इसका फायदा उठाकर देवर भी महिला से जोर-जबरदस्ती करने लगा. शौहर, ससुर और देवर की यातनाओं से तंग आकर महिला ने घर वालों को आप बीती बताई. वह कई माह तक थाना-चौकी के चक्कर लगाती रही, लेकिन मुकदमा दर्ज करना तो दूर पुलिस ने उसकी शिकायत भी नहीं सुनी.” इस मामले में आगे मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने यह तक कहा कि ”शौहर ने बीते दिनों एक दुकान खोली थी.
कुछ समय तक तो काम ठीक चला, लेकिन फिर घाटा होने लगा. इसके बाद एक दिन शौहर कुछ दोस्तों को लेकर घर पहुंच गया और उन्होंने भी महिला के साथ रेप किया.” अब इस मामले में पीड़िता ने शौहर, ससुर और देवर से तंग आकर तलाक लेने की ठान ली है और पीड़िता का कहना है कि ”ससुर और देवर के साथ शौहर ने भी उस पर जुल्म किया. दोस्तों के साथ होटल भेज दिया. इसलिए वह अब ऐसे लोगों के साथ नहीं रहना चाहती है.”





