शर्मनाक : डंडे से पत्नी को पति ने इतना पीटा कि हो गई अधमरी हालत

अपराध का एक मामला नोएडा से सामने आया है. इस मामले में मिली खबरों के मुताबिक नोएडा के नगला चरणदास गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने शुक्रवार को सुबह अपनी पत्नी को डंडे से पीटा जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. वहीं इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ”घायल महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.”

वहीं इस मामले में थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के नगला चरणदास गांव में रहने वाले कृष्णपाल का सुबह अपनी पत्नी कृपा (36 वर्ष) के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. आगे उन्होंने बताया, ”जानकारी के मुताबिक गुस्से में आए पति ने पत्नी को डंडे से पीटना शुरू कर दिया. इस बीच महिला के सिर में डंडा लग गया, जिसकी वजह से उसका सिर फट गया.”
वहीं पुंडीर ने बताया ”गंभीर हालत में महिला को नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.” इस मामले को ऐसा पहला मामला नहीं कहा जा सकता है क्योंकि इससे पहले कई ऐसे अपराध के मामले सामने आए हैं जिसे सुनकर आप सभी के होश उड़ सकते हैं.





