राजस्थान में पुत्र वियोग का सीन करने के कुछ समय बाद अभिनेता की सच में हुई मौत…

राजस्थान के झुंझुनू जिले की मलसीसर तहसील के केकडउ गांव में चल रही रामलीला के दौरान राम वनवास का सीन करने के कुछ समय बाद दशरथ का रोल कर रहे एक अभिनेता की सच में मौत हो गई। मृतक का नाम कुंदनलाल है।
बताया जा रहा है कि इस दृश्य के बाद कुंदनलाल काफी भावुक हो गए और सीन करने के कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई। कुंदनलाल चूरू के रहने वाले थे।
बताया जा रहा है कि कुंदनलाल के भाई भी दशरथ की भूमिका करते थे और उनकी भी रामलीला के दौरान मंच पर अभिनय करते हुए ही मौत हो गई थी।





