राजस्थान में बुजुर्ग को थप्पड़ मारने के आरोप में एएसआइ को कर दिया निलंबित

राजस्तान में भरतपुर के रूदावल कस्बे में पुलिस के एएसआइ ने एक बुजुर्ग को थप्पड़ मार दिया। बुजुर्ग सड़क पर गिर गया। यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना दर्ज हो गई। हाल में इसका वीडियो सामने आया तो पुलिस महकमे ने एएसआइ को निलंबित कर दिया। यह घटना कुछ दिन पहले की है।
एएसआइ जगदीश एक पारिवारिक मामले की जांच कर रहा था। जांच के दौरान एएसआइ खेड़ा ठाकुर गांव निवासी बुजुर्ग व्यक्ति नत्थी सिंह से पूछताछ करने के लिए पहुंचा और राजीनामा करने का दबाव डालने लगा।
इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ तो एएसआइ ने बुजुर्ग के थप्पड़ जड़ दिया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद गुरुवार को एएसआइ जगदीश को निलंबित कर दिया गया है।





