मुंबई में चेंबूर संयंत्र में गैस रिसाव की सूचना के बाद एक्शन में फायर ब्रिगेड और बीएमसी

मुंबई में देर रात राष्ट्रीय रासायनिक उर्वरक के चेंबूर संयंत्र में गैस रिसाव की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड और बीएमसी एक्शन में है। शहर के पश्चिमी और उत्तर सब अर्बन इलाके  में गैस लीक की खबर के बाद से प्रशासन सतर्क है। एमजीएल से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में जांच करने पर अभी तक पाइपलाइन से गैस रिसाव की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

गैस की गंध के बाद बीएमसी ने दमकल की कई गाडिय़ों को घटनास्थल पर भेज दिया है। अन्य एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। गैस रिसाव की खबर के बाद से ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मुंबई के सायन, मलाड, अंधेरी और अन्य कई स्थानों से भी गैस लीक होने की खबर सामने आ रही है।

हालांकि एमजीएल ने गैस रिसाव की पुष्टि नहीं कि है, सुरक्षा की दृष्टिï से नौ दमकल की गाडिय़ों को विभिन्न स्थानों पर भेज दिया गया है। महानगर गैस लिमिटेड की ओर से जारी बयान में एमजीएल गैस पाइपलाइनों से अभी तक तक कहीं किसी प्रकार के रिसाव की कोई संकेत नहीं मिले है।

Back to top button