नायक नहीं खलनायक हूं मैं गाने पर गाने पर थिरकते नजर आए भाजपा MLA आकाश विजयवर्गीय

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और विधायक आकाश विजयवर्गीय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है। इस वीडियो में आकाश ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पीएम मोदी के जन्मदिन का है। इस अवसर पर इंदौर से भाजपा विधायक ने जरूरतमंद एवं स्लम एरिया के बच्चों के बच्चों के लिए एक फन पार्टी का आयोजन किया था। इसी आयोजन के दौरान आकाश अपने समर्थकों के साथ इस गाने पर थिकरते दिखे। 





