हॉस्टल में मिला छात्रा का शव, विद्यालय प्रशासन पर शंका

आजकल अपराध के मामले सभी के लिए हैरानी का सबब बन चुके हैं. ऐसे में जो मामला हाल ही में सामने आया है वह उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के भोगांव स्थित नवोदय विद्यालय का है जहाँ बीते सोमवार को हॉस्टल के कमरे से 11वीं कक्षा की एक छात्रा का शव मिला है.

इस मामले में छात्रा के परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर उसकी बुरी तरह पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगा दिया है. इस मामले में मिली खबरों के मुताबिक पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय ने बताया कि ”नवोदय विद्यालय भोगांव में 11वीं की छात्रा का शव सुबह उसके हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका मिला.

उसके कुछ सहपाठियों ने उसका शव देखकर विद्यालय प्रशासन और पुलिस को सूचना दी.” इसी के साथ आगे बातें करते हुए अन्य खुलासे करते हुए उन्होंने बताया कि ”छात्रा के परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को इतना मारा-पीटा गया कि उसकी मौत हो गयी. बाद में शव को पंखे पर फांसी से लटका दिया गया. शव पर चोट के कई निशानों से यह जाहिर भी होता है कि छात्रा के साथ मारपीट की गयी थी.”

इस मामले में आगे पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय ने कहा, ”मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगी.” इस मामले में फिलहाल जांच जारी है और जल्द ही इस मामले को पूरी तरह खुलासा कर पेश किया जाएगा.

Back to top button