ये देसी दवा खांसी से छुटकारा दिलाएगी, ऐसे बनाएं घर में

चाहे कोई भी मौसम हो गले की खराश होना आम बात होती हैं. खांसी के मामले में आप परेशान हो जाते हैं हांलाकि बरसात के दिनों में संक्रमण की समस्या अधिक होने की वजह से खांसी और गले की खराश की समस्या ज्यादा होने का डर बना रहता हैं. ऐसे मौसम में अगर एक बार खैनी हो जाये तो आप भी परेशान हो जाते हैं. यह परेशानी बढ़ने पर गले में सूजन आने लगती हैं जिसकी वजह से भोजन करने में भी दिक्कत महसूस होती है.

खांसी की देसी दवाई बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

हल्दी (Haldi) – एक चुटकी
अदरक (Ginger) – 1/2 इंच
तुलसी के पत्ते (Tulsi Leaves) – 4-5
पानी (Water) – 1 कप
शहद (Honey) – 1 चम्मच
मुलेठी (Mulethi) – इच्छाअनुसार

खांसी की देसी दवाई बनाने की विधि

– सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म कर लें.

– इसके बाद इसमें हल्दी, तुलसी के पत्ते डाल कर इसे तब तक उबालें जब तक यह उबल-उबल कर आधा न रह जाए.

– अब इसे गैस से उतार लें और इसमें शहद मिला दें.

– अगर गले में खराश बहुत ज्यादा है, तो इसमें मुलेठी (mulethi/liquorice) भी मिला लें.

Back to top button