टेंशन फ्री होकर घूमें दुनिया, सेफ्टी इंडेक्स ने जारी की रिपोर्ट…

हम में से बहुत से लोग ऐसे हैं जो ऐसी जगहों पर घूमना चाहते हैं, जहां पर कोई टेंशन न हो. जहां आप बिना किसी परेशानी के जब मन हो, तब घूम सके. आप अपनी सुरक्षा को लेकर सुनिश्चित हो सके. हाल ही में वर्ल्ड सेफ्टी इंडेक्स ने दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों की लिस्ट जारी की है.

आइसलैंड 

सेफ्टी इंडेक्स में लगातार दसवें साल आइसलैंड टॉप पर है. आप यहां ब्लू लगून, गल्फफोस, जोकुरसालन जैसी खूबसूरत जगह देख सकते हैं.

पुर्तगाल 

1.258 सेफ्टी स्कोर के साथ पुर्तगाल में महंगाई का कम होना और यहां का सौंदर्य इसे खास स्थान बनाता है.

आप यहां पैना पैलेस, बेलेम टावर, लिस्बान, नेशनल पार्क ऑफ अराबिदा जैसी खूबसूरत जगहों पर घूम सकते हैं.

ऑस्ट्रिया

ऑस्ट्रिया को हथियारों के कम आयात और शांतिपूर्ण चुनावों के लिए 1.265 रैंक मिला है. आप यहां हॉफ बर्ग, सोनबुरेन पैलेस, नेशनल पार्क जैसी खूबसूरत जगहों पर घूम सकते हैं.

डेनमार्क

नियमित रूप से दुनिया के सबसे खुश देशों में अपना स्थान बनाता है और इसका रैंक 1.337 है जिसका मतलब यह सबसे सुरक्षित देशों में से एक है.

चेक गणराज्य 

यहां खतरनाक अपराध अन्य देशों के मुकाबले बहुत कम है. इस वजह ये देश दुनिया के खुश देशों में से एक है.

आप चार्स ब्रिज, ओल्ड टाउन स्क्वेयर, विटस जैसी जगहों पर घूम सकते हैं.

स्लोवेनिया

स्लोवेनिया में किसी तरह की आतंकी गतिविधि नहीं है और देश के अंदर अपराध भी नाम के बराबर . पीस इंडेक्स में इसको 1.364 रैंक्स मिला है. पोस्टोजना की गुफाएं, त्रिगेल्व नेशनल पार्क, सोचा जैसी खूबसूरत जगह यहां पर हैं.

कनाडा

इंडेक्स में कनाडा का 1.371 रैंक्स है. सुरक्षा के मामले में यह संयुक्त राष्ट्र से भी बहुत ऊपर है. कनाडा में आप बनफ नेशनल पार्क, सीएन टॉवर, स्टेनले पार्क जैसी खूबसूरत जगहों पर घूम सकते हैं.

Back to top button