आइडीएफसी सिक्युरिटीज होगी CCD की एडवाइजर…

कैफे कॉफी डे (CCD) इंटरप्राइजेज ने आइडीएफसी सिक्युरिटीज को अपना एडवाइजर नियुक्त किया है। कंपनी की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक यह कॉफी डे का कर्ज चुकाने के लिए विकल्प तलाशने में मदद करेगी।

इन रणनीतिक विकल्पों में कॉफी डे ग्लोबल और इसकी अन्य सहायक कंपनियों का विनिवेश भी शामिल होगा। कैफे कॉफी डे का संचालन सीडीईएल करती है। गौरतलब है कि बढ़ते कर्ज के दबाव में आकर कंपनी के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ ने आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद कंपनी की मुसीबतें और बढ़ गईं थी।
सिद्धार्थ की मौत के बाद से कंपनी अपनी संपत्तियों की बिक्री के माध्यम से कर्ज चुकाने का प्रयास कर रही है। हाल में कंपनी के बोर्ड ने इसके बेंगलुरु स्थित ग्लोबल विलेज टेक पार्क को बेचने की मंजूरी दी थी।





