पटना में डीजीपी ने एक साथ 282 पुलिसकर्मियों कर दिया ट्रांसफर, जानिए क्या थी वजह

बिहार पुलिस मुख्यालय ( Bihar Police Head Quarter) ने बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों (police men) का ट्रांसफर कर दिया है। राज्य में 157 इंस्पेक्टर (Inspector) और 125 सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector) का तबादला करने का आदेश जारी कर दिया गया है।

एडीजी पुलिस मुख्यालय (ADG Police Head Quarter) के आदेश पर आईजी पुलिस हेड क्वार्टर के जारी ट्रांसफर ऑर्डर के तहत स्थानांतरित कर्मियों को 12 सितंबर तक हर हाल में अपने तय जगह पर योगदान दे देना होगा।

जिन पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है इनमें ईओयू ( EOU) और आइबी (IB) से 82 इंस्पेक्टर और 62 सब इंस्पेक्टर को जिलों में भेजा गया है। जबकि 63 सब इंस्पेक्टर को जिलों से आइबी और ईओयू में स्थानांतरित किया गया है। वहीं, 75 इंस्पेक्टर को जिलों से आइबी और ईओयू में ट्रांसफर किया गया है।
बता दें कि शुक्रवार को बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने सभी जिलों के एसपी (SP) के साथ तीन घंटे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बातचीत की। इस दौरान सभी जोन के डीआइजी (DIG) और आइजी (IG) मौजूद रहे। इसमें डीजीपी (DGP) और डीजी (DG) टीम ने अधिकारियों से मुहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की। वहीं, राज्य में बढ़ रहे अपराध के रोकथाम के लिए डीजीपी (DGP) ने पुलिस ऑफिसर्स को वार्निंग भी दी।
जानकारी के अनुसार खास तौर पर छह जिलों के एसपी (SP) को डीजीपी (DGP) ने अपने निशाने पर लिया और लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को सही तरीके से लागू नहीं कर पाने को लेकर नाराजगी जाहिर की। डीजीपी ने सभी जिलों के एसपी को दो टूक कहा कि बेहतर काम कीजिए वरना कार्रवाई झेलने के लिए तैयार रहिए। आप बेहतर काम करिएगा तो पुरष्कृत भी करूंगा।
Back to top button