वीडियो: किसान के बेटे का कमाल, कड़ी मेहनत और लगन से ऐसे बनाया उड़ने वाला हेलीकॉप्टर

राजस्थान के एक किसान के बेटे ने कमाल कर दिया है। दौसा के बांदीकुई क्षेत्र के आभानेरी ग्राम पंचायत के दो हजार आबादी वाले गांव के माटी के लाल चेतराम गुर्जर ने विषम परिस्थितियों में उड़ने वाला हेलीकॉप्टर बना कर कमाल कर दिया है।आईटीआई डिग्री धारी युवक के पढा़ई के दौरान एक उड़ने वाले हेलीकॉप्टर बनाने का सपना था। जिसको लेकर लूज पार्ट्स और जुगाड़ करके एक आदमी के बैठकर चार सौ किलो वजनी लोहे की बांडी का हेलीकॉप्टर एक साल की कड़ी मेहनत कर बना डाला।
बिहार सरकार ने शराबबंदी लागू होने के बाद अब पान मसाला पर भी लगा दी पूर्ण प्रतिबंध…
इस बारे में युवक का दावा है कि यदि उसे अनुमति मिले तो वह यह हेलीकॉप्टर बीस फीट ऊंचाई तक उड़ा सकता है। जानकारी के अनुसार ,इसको बनाने में उसने हर दिन बारह से पन्द्रह घंटे की मेहनत की है। साथ ही इसमें करीब दस लाख रूपये का खर्चा हुआ है। जिसको लेकर किसान पिता ने उसके सपनों को पंख लगाने के लिए सहयोग किया।





