राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक भतीजे ने अपने ही चाचा की गला रेतकर कर दी हत्या, जानिए क्या थी वजह

राजस्थान के हनुमानगढ़ में मंगलवार सुबह एक भतीजे ने अपने ही चाचा की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद भतीजा मौके से फरार हो गया। हत्या की सूचना मिलते ही पूरे शहर में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित की तलाश के लिए पुलिस की टीम बनाई गई है। पुलिस के अनुसार घटना हनुमानगढ़ के मीरा कॉलोनी की है।
पुलिस के अनुसार चाचा-भतीजा दोनों एक मकान की छत पर सो रहे थे। तभी सुबह 5 बजे किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों बुरी तरह से आपस में भिड़ गए। इसी दौरान भतीजे पिंटू ने चाचा सुभाष का गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से भी जानकारी ली लेकिन अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मृतक के शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी रखवा दिया। पुलिस के अनुसार आरोपित की लगातार तलाश की जा रही है।





