अनियंत्रित हुआ तेज रफ़्तार ट्रक इंडिया गेट के पास, आइसक्रीम खा रहे लोगों को रौंदा…

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट के पास सोमवार रात लगभग 12 बजे तेज रफ़्तार आ रहे डंपर ने फुटपाथ पर आइसक्रीम खा रहे लोगो को रौंद दिया। इस दुर्घटना में एक आठ साल की बच्ची और उसके पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

चश्मदीदों के अनुसार, बच्ची अपने माता पिता के साथ इंडिया गेट के निकट मानसिंह रोड पर स्कूटी पर आई हुई थी। इस घटना में डंपर ने सड़क किनारे खड़े तीन ऑटो को भी टक्कर मारी, जिसमे एक ऑटो चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया है। यह हादसा रात तक़रीबन बारह बजे का बताया जा रहा  है।

जब मानसिंह रोड पर तेज रफ़्तार से आ रहा एक डंपर एकाएक बेकाबू हो गया और फुटपाथ पर चढ़ गया और सड़क किनारे खड़े हुए ऑटो और स्कूटी को कुचलता हुआ पार्क के भीतर घुस गया।   आपको बता दें दिल्ली NCR में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार रात भी गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर तेज गति से आ रही एक कार की चपेट में आने से दो पैदल यात्रियों की जान चले गई थी।

वहीं बीते अगस्त में  फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर एक सड़क दुर्घटना हुई थी, जब एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार बेकाबू होकर डिवाइडर पार कर सड़क के दूसरी तरफ जा रही टैक्सी (कैब) से टकरा गई थी।  इस हादसे में कैब सवार चार लोग जख्मी हो गए थे, वहीं आरोपी कार ड्राइवर भी घायल हो गया था।

Back to top button