पंजाब के किसानों के लिए खुशखबरी, मिल्कफेड ने दूध की खरीद की कीमत में कर दी वृद्धि

पंजाब के किसानों के जिए खुशखबरी है। पंजाब स्टेट को-ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड (मिल्कफेड) ने किसानों को राहत देने के लिए दूध की खरीद कीमतों में वृद्धि की है। मिल्कफेड ने कीमतों में प्रति किलो फैट पर 10 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। यह कीमतें आज से लागू हो गई हैं। इस वृद्धि का उपभोक्ताओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
प्रति किलो फैट के पर 10 रुपये बढ़ाए, बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू
सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पशु फीड और चारे की कीमतें बढऩे के चलते दूध उत्पादकों को राहत देना है। अधिक से अधिक किसानों को मिल्कफेड से जुडऩे के लिए प्रेरित करते हुए सहकारिता मंत्री ने कहा कि मिल्कफेड की मजबूती से कृषि सेक्टर को लाभ होगा। यह साल में नौवीं बार हुआ है, जब मिल्कफेड ने किसानों के कल्याण के लिए दूध की खरीद कीमतों में बढ़ोतरी की है।
मिल्कफेड के एमडी कमलदीप सिंह संघा ने कहा कि हम दूध उत्पादकों को दूध की उचित कीमतें मिलने के साथ-साथ लाभ का बड़ा हिस्सा दूध उत्पादकों के साथ साझा करने को यकीनी बनाने संबंधी कई कारगर कदम उठा रहे हैं। डेयरी किसानों को अपनी पैदावार बढ़ाने व बीमारियों की रोकथाम संंबंधी कई एक्स्टेंशन सेवाएं भी दी जा रही हैं।





