अफगानिस्तान की सेना को बड़ी कामयाबी, तालिबान के एक प्रमुख कमांडर समेत 35 आतंकियों को मार गिराया

गृहयुद्ध की आग में झुलसे अफगानिस्तान में सेना ने तालिबान आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. अफगानिस्तान की सेना ने तालिबान के एक प्रमुख कमांडर समेत 35 आतंकियों को मार गिराया है. इससे पहले अफगानिस्तान की सेना और तालिबान आतंकियों में मुठभेड़ देखने को मिली थी, जिसमें 3 जवान मारे गए थे, जबकि 11 जवान घायल हो गए थे. इसके बाद सेना ने तालिबान आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.

सिख लड़की के धर्मान्तरण कराने मामले में हाफिज सईद के आतंकी का हाथ, ऐसे हुआ खुलासा…

राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय के मुताबिक अफगानिस्तान के कुंदुज में सेना ने अभियान चलाकर तालिबान आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की है. इससे पहले अफगानिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी हमला देखने को मिला था. अफगानिस्तान के जलालाबाद में हुए इस आतंकी हमले में 66 लोग घायल हो गए थे.

Back to top button