छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, छात्र पर लगा आरोप…

हरियाणा के गुडगाँव जिले के अंतर्गत आने वाले भोंडसी गाँव में 6 वर्ष की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। पड़ोस के ही नाबालिग किशोर पर बलात्कार का आरोप लगा है। तबियत बिगड़ने पर गुरुवार रात लड़की को उपचार हेतु सेक्टर-10 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

शिकायत पर भोंडसी थाना में पॉक्सो ऐक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। लड़की की मां ने पुलिस में इसकी शिकायत दी थी। आरोप है कि बुधवार शाम को महिला घर से पानी लेने गई थी। इस दौरान 6 वर्ष की बेटी घर पर अकेली थी। महिला ने जब घर वापस आकर देखा कि लड़की के कपड़े अस्त-व्यस्त थे और वह रो रही थी।

जब महिला ने बेटी से पूछा तो उसने कहा कि पड़ोस का लड़का आया था और उसने गन्दी हरकत की है। गुरुवार को लड़की की तबियत बिगड़ी तो सूचना पुलिस को दी गई। भोंडसी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लड़की को सेक्टर-10 अस्पताल पहुंचाया। जहां अब उसकी हालत बेहतर बताई जा रही है।

आरोपित लड़के के खिलाफ भोंडसी थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित किशोर भी नाबालिग है और छठी कक्षा का विद्यार्थी है। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button