29 अगस्त 2019 का राशिफल…

मेष- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग बन रहा है। समय अनुकूल है। सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण हो रहा है। मां के स्वास्थ्य में भी सुधार हो रहा है।राशिफल

वृषभ: घोर पराक्रमी बने हुए हैं। यह पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। योजनाओं को अमली जामा पहनाने की जरूरत है।

मिथुन-जुबान पर थोड़ा नियंत्रण रखने की जरूरत है। आप खराब भाषा नहीं बोलेंगे लेकिन कुछ छिपाने वाले तथ्य भी कुटुम्बी जनों के सामने बोल देंगे जिससे स्थिति खराब हो सकती है।

कर्क- बहुत अच्छा होगा। अब साफ्ट एनर्जी आ गई है। साफ्ट एनर्जी से किये हुए काम बहुत अच्छे होते हैं।

सिंह राशि-ऐसे तो बहुत अच्छी स्थिति है। हर तरह की ऊर्जा समाहित है। लेकिन चन्द्रमा के द्वादश भाव में जाने के चलते अकारण चिंता हो सकती है।

कन्या- अच्छी स्थिति नहीं है। चार-चार ग्रह द्वादश भाव में बैठे हुए हैं। अत्यधिक खर्च, कर्ज की स्थिति आ सकती है। चन्द्रमा के एकादश भाव में जाने के चलते आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार हो सकता है।

तुला- हर दृष्टि से अच्छी स्थिति है। चाहे शासन-सत्ता पक्ष हो, राजनीति का अखाड़ा या आर्थिक पक्ष। काम सफल होंगे।

वृश्चिक- स्थिति दिन ब दिन अच्छी होती चली जा रही है। दशम भाव में अच्छे ग्रहों का जमावड़ा है। जो भी काम ठानेंगे उन्हें सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं।

धनु-यह समय बचकर पार करें। अचानक कोई प्रतिकूल स्थिति आ सकती है। सावधान रहें।

मकर-शादी-ब्याह का योग बन सकता है। समय अच्छा है। इसके बावजूद शासन-सत्ता से वैर ने लें, नुकसान हो सकता है।

कुंभ-रोग, ऋण और शत्रु को परास्त करने का समय है। बहुत अच्छी स्थिति है। सरकारी अनुबंध में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

मीन-अच्छी स्थिति कही जाएगी। ओजस्वी निर्णय लेंगे। सन्तान पक्ष से भी कोई लाभकारी या अच्छा समाचार मिल सकता है।

Back to top button